नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। जिसने दिनांक 20-08-2024 को एक वाहन बरसाती नाले में डूबने लगा।
नाले में बहा वाहन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां संख्या यूके- 04एम 1911 जो कि रामनगर से रानीखेत को जा रहे थे। तभी CRVR रिसोर्ट के पास नाला आ जाने के कारण कार नाले में बहने लगी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल निकालकर 04 व्यक्तियों की जान बचाई।
वाहन में सवार लोगों का विवरण
1 मुकेश मुकेश कुमार पुत्र बची राम उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता थाना रानीखेत अल्मोड़ा
2 पुराण राम पुत्र बच्ची राम उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा
3 ललिता देवी पत्नी बची राम उम्र 70 वर्ष निवासी उपरोक्त
4 करण पुत्र धर्मपाल उम्र 17 वर्ष निवासी मुझोली थाना रानीखेत अल्मोड़ा