Site icon Khabribox

नैनीताल: सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी का वीडियो किया वायरल, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस ने दी सख्त हिदायत

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ज्योलिकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर  फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आमजनता पर नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा था। जिसके बाद नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन की पहचान कर वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।  पुलिस द्वारा लोगों की काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Exit mobile version