Site icon Khabribox

नैनीताल: लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्त कैलाश पुत्र कालूराम मर्तोलिया निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुगा काठगोदाम को फौ0वाद संख्या  2017/20 धारा 420/467/468/471 IPC व फौ0वाद संख्या 2204/2018 धारा 138 एनआईएक्ट जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय से कुर्की वारंट 82 सीआरपीसी जारी किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 महेंद्र राज सिंह
  2.का0 संतोष सिंह
3. का0 कारज सिंह

Exit mobile version