Site icon Khabribox

नैनीताल: मौसम ने बदली करवट, नैनीताल में हुई साल की पहली बर्फबारी, इन जिलों में भी हुआ हिमपात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है। फरवरी की शुरुआत बारिश और बर्फबारी से हुई है। कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

सीजन की पहली बर्फबारी

मिली जानकारी के अनुसार कई जिलों में बारिश तो कही बर्फबारी हो रही है। आज देहरादून में बुंदाबांदी हुई है तो वहीं तड़के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई है। नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। नैनीताल में बर्फबारी से सिर्फ पर्यटक ही नहीं पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

Exit mobile version