Site icon Khabribox

नैनीताल: जहां कालाबाजारी, वहां डॉ. मंजुनाथ टीसी की पैनी नजर

रामनगर (नैनीताल): एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ अपराधियों और कालाबाजारी करने वालों पर काल बनकर टूट रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ खताड़ी क्षेत्र में एक मकान पर औचक छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ रिहायशी इलाके के बीचों-बीच मौत का सामान (LPG रिफिलिंग) इकट्ठा किया जा रहा है। छापे के दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों में हड़कंप मच गया।

सिलेंडर और उपकरण बरामद

​पुलिस टीम ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इसके अलावा रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तराजू, बाट और आधा ड्रम अवैध डीजल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान खताड़ी निवासी दो सगे भाइयों के रूप में हुई है। जिसमें अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) व शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष) है। दोनों के खिलाफ थाना रामनगर में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा (FIR No. 101/26) दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

​एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने इस सफलता पर टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत 112 पर सूचना दें।

पुलिस टीम रहीं शामिल

इस कार्रवाई में व.उ.नि. दीपक बिष्ट, उ.नि. वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार और उनकी टीम शामिल रही।

Exit mobile version