Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश घोषित, आदेश जारी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विवि में शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है।

फरवरी में खुलेगा विश्वविद्यालय

जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय में बुधवार से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में लगे शिक्षक एवं कार्मिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अवकाश के दौरान शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी, जबकि परीक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य नियमानुसार जारी रहेंगे। अब 11 फरवरी को पुन: परिसर खुलेंगे।

Exit mobile version