Site icon Khabribox

नैनीताल: गवाही देने पर महिला व उसके बेटे से की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी वनभूलपुरा में एक महिला को दंबंगों के खिलाफ गवाही देना महंगा पड़ गया। पांच आरोपियों ने महिला और उसके विकलांग बेटे को पीट दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला से पुलिस पूछताछ में पड़ोस में रहने वाले लड़की और लड़के के बारे में पूछताछ की थी। इससे आरोपी आक्रोशित थे।

गवाही देने पर आरोपियों ने की मारपीट

पुलिस को दी तहरीर में रईस अहमद पुत्र नन्नू निवासी बड़ी रोड इंदिरानगर थाना वनभूलपुरा ने बताया है कि 23 अगस्त की रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी अमजदी और विकलांग बेटा अनीस घर में थे। इसी बीच नूरहसन, नदीम, साहिल, समीर और सलमान लाठी डंडो से लैस होकर घर में घुस गए। गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लग गए। कहने लगे कि तुमने हमारे खिलाफ गवाही देने की हिम्मत कैसे की। महिला के शोरगुल किया तो आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों के मारपीट से महिला व बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों से खुद के परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version