Site icon Khabribox

नैनीताल: 7.5 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक महिला को 7.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

महिला को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया

पूछताछ में महिला ने अपना नाम शकीला (50) पत्नी महबूब निवासी देवलतल्ला गौलापार होना बताया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया पुलिस टीम मछली बाजार गांधीनगर की तरफ गस्त कर रही थी, इसी बीच महिला पुलिस को देखकर छुपने लगी। उसने एक पाउच कूड़े की ओर फैंका। शक होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version