Site icon Khabribox

नैनीताल: फाइनेन्स कंपनी के नाम पर महिलाओं के लाखों रुपए ठगे, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है। करीब आधा दर्जन महिलाओं ने आरोपी कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीते दिन इसी आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने जमीनी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

महिलाओं ने एसएसपी पंकज भट्ट से मिलकर कार्यवाही की लगाई गुहार

तल्ली हल्द्वानी निवासी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि पंकज वर्मा ने मुखानी क्षेत्र में म्यूचल फंड कंपनी खोली थी। इसमें कई महिलाओं को एजेंट के रूप में रखा था। उन्होनें यहां से 10 हजार रुपये का लोन लिया, इसके बदले ब्लैंक चेक लिया था। अब आरोपियों ने उसमें 5 लाख लिखकर लगा दिया है। जो बाउंस हो गया। इसके अलावा भी कई महिलाओं के पैसे खा गया है। महिलाओं ने एसएसपी पंकज भट्ट से मिलकर कार्यवाही की गुहार लगायी है।

Exit mobile version