Site icon Khabribox

नैनीताल: कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के नए कैंप कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ हुआ शुभारंभ

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नए कैंप कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

किया हवन यज्ञ

जिसमें बीते कल शुक्रवार को नए कैंप कार्यालय का सूद कॉलोनी में नैनीताल के पूर्व विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष के पुत्र संजीव आर्य ने हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया। उन्होंने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि डीके जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, अनिल वाल्मीकि, सत्यवान गर्ग, महेश कुमार, निसार अहमद, हमीद अली, विजय शर्मा, हरीश कांडपाल सहित लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version