Site icon Khabribox

नैनीताल: गागर के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, मौके पर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई जान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 04-05-2024 को रामगढ़ चौकी क्षेत्र गागर के पास देर शाम अंधेरे में सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में एक युवक गिर गया था।

खाई में गिरा युवक

युवक की पहचान प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह निवासी मेहरा गांव थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। जो लड़खड़ा कर गिर गया था। भवाली रामगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामगढ़ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रात्रि में गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सकुशल निकालकर जरिये 108  सीएचसी भवाली अस्पताल भेजा गया। घायल के परिजन साथ में मौजूद हैं।

रेस्क्यू टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़
2- अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह
3- हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव
4- कांस्टेबल राम सिंह राणा
5- कांस्टेबल दर्शन चौधरी

Exit mobile version