दूरदर्शन उत्तराखंड के चैनल पर शनिवार 01 जून 2024 को सायं 05 बजे प्रसारित कवि गोष्ठी के दूसरे एपिसोड में ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी युवा कवि संजय परगाँई की रचनाओं का प्रसारण होगा।
जीवन की सच्चाई की रचनाओं के साथ आएंगे नजर
बताया कि जिसमें कवि संजय जीवन की सच्चाई की रचनाओं के साथ नजर आएंगे। युवा कवि संजय की कविताओं का प्रसारण इससे पहले 25 मई को भी हो चुका है। जिसमें वो राज्य के ज्वलंत मुद्दों की बात करते नजर आए। इस काव्य गोष्ठी में शिखा अग्रवाल के संचालन में कवि संजय हरिद्वार के प्रख्यात कवि डा. अशोक गिरि , टिहरी के जगदीश ग्रामीण एवं देहरादून के सी. बी. द्विवेदी के साथ नजर आएंगे।
क्षेत्र में खुशी की लहर
गौरतलब है युवा कवि संजय परगाँई इससे पहले भी अन्य कई शहरों में संस्थाओं द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में सम्मानित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।