Site icon Khabribox

नैनीताल: पढ़ाई करने की उम्र में नशे‌ के दलदल में फंस रहें युवा, स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
       
पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने गश्त ला0 न0-01 इरशाद हुसैन के मकान के बगल वाली गली में वनभूलपुरा  से एक स्मैक तस्कर शाकिब पुत्र मौ0 राशिद निवासी ला0न0 8 आजादनगर  थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-24 वर्ष को‌ 30.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIRNO- 126/2024, धारा-8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- SO नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2-उ0नि0 विरेन्द्र चन्द
3- कानि0 भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा
4- कानि0 लक्ष्मण राम
5- आरसी शिवम कुमार

Exit mobile version