Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे के दलदल में फंस रहें युवा, दो युवक आए गिरफ्त में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.02.2025 को 50-50 माल के पास गौलापार काठगोदाम पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त मेराज अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाइन नंबर 18 की किदवई नगर स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल वार्ड नंबर 24 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 17.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में FIR  NO-17/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।    

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिह बिष्ट
2- उ0नि0 कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हैड़ाखान थाना काठगोदाम
3- का0 टीका राम

कोतवाली भवाली की कार्यवाही

इसके अलावा निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना श्री प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा व टीम द्वारा जीना ढाबा संचालक को 144 पाउच देसी मसालेदार अवैध शराब गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह निवासी ग्राम  नौगांव पोस्ट बेलगांव तहसील व जिला अल्मोड़ा उम्र 40 वर्ष के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी खैरना
2- का0 राजेंद्र सती
3- का0 दर्शन चौधरी

Exit mobile version