Site icon Khabribox

नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर (नैनीताल) के सावल्दे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार युवक की शिनाख्त गणेश सिंह (31) पुत्र जयपाल सिंह निवासी ढेला बंदोबस्ती के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि युवक दो माह से अपने घर नहीं गया था। युवक का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका हुआ मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Exit mobile version