Site icon Khabribox

नैनीताल: गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक, पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌नैनीताल में दिनांक 11.09.2024 को काठगोदाम रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति वेद प्रकाश पुत्र बसंत लाल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान गौला नदी में अचानक बहने लगा।

पुलिस का जताया आभार

जिससे लोग परेशान हो गये। जिसके बाद मौके पर ड्यूटी में तैनात हे0का0 जल पुलिस नैनीताल प्रताप गड़िया द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।
   

Exit mobile version