Site icon Khabribox

नैनीताल: होली महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युगमंच की खास पहल, इस दिन से आयोजित होंगे यह कार्यक्रम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में विगत तीन दशकों से आयोजित हो रहे होली महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बैठक आयोजित की गई।

दी यह जानकारी

जिसमें युगमंच की पहल पर नयना देवी परिसर में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30वें होली महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को अपराह्न एक बजे चीर बंधन के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत आमंत्रित दल नयना देवी परिसर में खड़ी होली से कार्यक्रम का आरंभ करेगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे राम सेवक सभा के रामलीला मंच पर औपचारिक उद्घाटन होगा, जहां खड़ी होली गायन के साथ विद्यालयी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां भी होंगी। वहीं चार मार्च तक चलने वाले छह दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बीएम शाह ओपन थिएटर में महिलाओं की बैठकी होली और स्वांग आकर्षण का केंद्र रहेंगे। एक मार्च को ‘नैनीताल समाचार’ में होली बैठक तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष नरेश चम्याल और हेमंत पंत एवं दो महिला होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को पारंपरिक होली गायन से जोड़ने के उद्देश्य से 17 फरवरी से होली गायन प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में तैयार प्रस्तुतियां 27 और 28 फरवरी को महोत्सव के दौरान मंचित की जाएंगी।

Exit mobile version