Site icon Khabribox

देश की पहली वंदे मेट्रो का बदला नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी यह मेट्रो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश की पहली वंदे मेट्रो का नाम बदल गया है।

वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के भुज और अहमदाबाद के बीच वंदे मेट्रो दौड़ने को तैयार है। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। उन्होंने सोमवार की शाम 4:15 बजे वर्चुअली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन से कुछ घंटे पहले वंदे मेट्रो का नाम बदला है। अब इस मेट्रो को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। आम लोग आज 17 सितंबर से अहमदाबाद से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए यात्रा का कुल किराया 455 रुपये होगा।

Exit mobile version