उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को कई बड़ी विकास सौगातों की जानकारी दी है। जिसमें मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली से मेरठ के बीच चल रही ‘नमो भारत’ (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ट्रेन को ऋषिकेश तक बढ़ाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
दी यह जानकारी
जिसका सीधा लाभ मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा। इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेस-वे के हरिद्वार तक विस्तार को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने से अब दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर मात्र ढाई से तीन घंटे रह गई है।
दिव्य और भव्य होगा आगामी हरिद्वार कुंभ
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी कुंभ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यह आयोजन अत्यंत भव्य व दिव्य होगा। वहीं, बदरीनाथ धाम से जुड़े एक हालिया विवाद पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पवित्र धामों की मर्यादा बनाए रखने के लिए जल्द ही एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी।