Site icon Khabribox

NASA-ISRO का ‘निसार’ मिशन, श्रीहरिकोटा से हुई सफल लॉन्चिंग, जानें इसके बारे में

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और अमेरिका की साझेदारी में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को निसार मिशन लॉन्च किया गया है।

NASA और ISRO की संयुक्त परियोजना निसार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:40 बजे हुआ। इसके प्रक्षेपण के बाद पहले 90 दिन कमीशनिंग या इन-ऑर्बिट चेकआउट (IOC) में लगेंगे। यह उपग्रह पृथ्वी की भूमि और बर्फ की 3D तस्वीरें प्रदान करेगा, जिससे वैज्ञानिकों को भूकंप, भूस्खलन, समुद्री बर्फ और ग्लेशियरों की निगरानी, फसल प्रबंधन और आपदा चेतावनी प्रणाली में बड़ी मदद मिलेगी। यह उपग्रह सरकारों को प्राकृतिक और मानव-जनित खतरों से निपटने के लिए नीति और योजना बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो इस मिशन के अंतरिक्ष यान की कमान और संचालन संभालेगा, वहीं NASA ऑर्बिटल संचालन और रडार ऑपरेशन योजना प्रदान करेग। वहीं डेटा प्राप्त करने और प्रोसेसिंग के लिए ISRO और NASA दोनों के ग्राउंड स्टेशनों का उपयोग किया जाएगा। अब तक का सबसे महंगा मिशन माना जा रहा निसार करीब 13,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है‌।

धरती निगरानी मिशन

निसार मिशन एक उपग्रह आधारित धरती निगरानी मिशन है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय बदलावों और प्राकृतिक आपदाओं की सटीक निगरानी करना है। इसमें एल-बैंड (NASA) और एस-बैंड (ISRO) जैसे डुअल फ्रीक्वेंसी रडार लगे हैं, जो 1 सेंटीमीटर तक की सटीक जानकारी देने में सक्षम हैं। नासा ने 12 मीटर का एंटीना और 9 मीटर का बूम (Boom) भी बनाया है, जो अंतरिक्ष में खुलेगा। 

Exit mobile version