Site icon Khabribox

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नस्लीय विविधता पर एक संगोष्ठी का किया आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कल शनिवार को नई दिल्ली में नस्लीय विविधता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसका आयोजन  पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो, राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र से संबंध दिल्‍ली पुलिस की विशेष यूनिट के सहयोग से किया गया।

संगोष्ठी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को प्रोत्‍साहित करना है

मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को प्रोत्‍साहित करना है और इस तरह के जागरूकता बढाने वाले कार्यक्रम लोगों के बीच सद्भाव बढाने में मदद करते हैं।
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पर बल देते हुए कहा कि सूचना संप्रेषण और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान समय की जरूरत है।

मौजूद लोग

विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री सैयद शहजादी, बीपीआर एंड डी के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव और संयुक्त पुलिस आयुक्त हिबू तमांग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version