Site icon Khabribox

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया वीडियो, स्वदेशी अपनाने की अपील की, कहा- बुनकरों को सशक्त बनाना है ‘आत्मनिर्भर  भारत’ का संकल्प

आज 07 अगस्त 2026 है। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (हैंडलूम डे) है। इस दिवस से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक विशेष वीडियो जारी किया है।

किया यह आह्वान

इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी और हस्तनिर्मित (हैंडमेड) उत्पादों को बढ़-चढ़कर बढ़ावा देने का आह्वान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो में याद दिलाया कि 7 अगस्त 1905 को ही देश में ऐतिहासिक ‘स्वदेशी आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी, जिसने उस समय की आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा कि उस ऐतिहासिक आंदोलन से देश का जन-जन जुड़ गया था और आज हमें उसी राष्ट्र-भावना के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाना चाहिए। पीएम ने जोर देकर कहा कि देश के बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाना ही हमारे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के बड़े संकल्प का अहम हिस्सा है। जिस पर प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे हथकरघा से बने उत्पादों को खरीदें, उनसे जुड़ी सामग्री या अपनी खरीदारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें और पूरी दुनिया को भारतीय बुनकरों की अद्भुत कला व क्षमता से परिचित कराएं।

Exit mobile version