Site icon Khabribox

मई में बैंकों में होंगी 11 छुट्टियां, जानें कब कब बंद रहेंगे बैंक

बैंक से संबंधित जुड़ी खबर सामने आई है। इस शनिवार से बैंकों का तीन दिन का एक लम्बा वीकेंड शुरू होने वाला है। यह तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

बंद रहेंगे ‌बैंक-

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक‌ भारत के कई हिस्सों में 16 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन (सोमवार को) बुध पूर्णिमा के लिए छुट्टी दी गई है। उससे एक दिन पहले रविवार को बैंकों का ऑफ रहता है। रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहे। बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

जानें-

इस महीने 11 छुट्टियां है। जिसमें 1 मई (रविवार), 2 मई (ईद-उल-फित्र), 3 मई (भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद उल फित्र)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया), 8 मई (रविवार), और 9 मई (रविंद्रनाथ टैगोर जयंती)। अब रविवारों को मिलाकर कुछ 6 छुट्टियां और हैं।‌ 14 से 16 मई तक तीन की लगातार छुट्टियों के बाद 22 मई को रविवार है। उसके बाद 28 और 29 की क्रमश: चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं। इसमें 6 छुट्टियां हो चुकी है।

Exit mobile version