Site icon Khabribox

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025: इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, 5 कोचों को मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार, देखें नामों की सूची

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने बीते दिनों राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की आधिकारिक घोषणा की है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले चार वर्षों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल भावना और अनुशासन का परिचय देने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
• ​बैडमिंटन: ट्रीसा जॉली, पल्लेला गायत्री गोपीचंद
• ​शतरंज: विदित संतोष गुजराती, दिव्या जितेंद्र देशमुख
• ​हॉकी: लालरेमसियामी, राजकुमार पाल
• ​कबड्डी: सुरजीत, पूजा
• ​मुक्केबाजी: नरेंद्र
• ​निशानेबाजी: अखिल श्योराण
• ​बधिर निशानेबाजी: धनुष श्रीकांत
• ​पैरा निशानेबाजी: रुद्रांश खंडेलवाल
• ​पैरा एथलेटिक्स: एकता भ्याण
• ​रोइंग: अरविंद सिंह
•  ​अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम): फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी श्री आई. अरुमैनायगम को सक्रिय करियर के बाद भी खेलों के विकास में निरंतर योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया जाएगा।

द्रोणाचार्य एवं राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

​अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और तराशने वाले 5 उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
• ​द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी): परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (मुक्केबाजी), नेहा नंदकुमार चव्हाण (निशानेबाजी)।
• ​द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम श्रेणी): धर्मेंद्र सिंह यादव (मुक्केबाजी), वीरेंद्र कुमार (कुश्ती)।
•  ​राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: खेल विकास और प्रोत्साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे का चयन किया गया है।

ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हुआ चयन

​इस वर्ष पुरस्कारों के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित समिति में दिग्गज खिलाड़ी, वरिष्ठ खेल पत्रकार और प्रशासक शामिल रहें। उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सभी आवेदनों की समीक्षा कर विजेताओं की सूची तैयार की।

Exit mobile version