Site icon Khabribox

राष्ट्रीय एकता दिवस: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिखेगी उत्तराखंड की झलक, स्टेच्यू आफ यूनिटी में दिखेगी झांकी

आज 31 अक्टूबर 2025 है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है। जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज गुजरात के एकता नगर में स्थित स्टेच्यू आफ यूनिटी के सम्मुख राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

बताया गौरव का क्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में उत्तराखंड राज्य अपनी विशिष्ट झांकी अष्ट तत्व और एकत्व के माध्यम से देवभूमि की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेगा। इस झांकी में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संस्कृति, पारंपरिक जीवन शैली और सतत विकास के प्रति राज्य की प्रगतिशील दृष्टि को आकर्षक रूप में दर्शाया जाएगा। जो आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना पर आधारित है। यह झांकी उत्तराखंड की अध्यात्म, प्रकृति और आधुनिक विकास के बीच संतुलन का संदेश देगी। बताया कि कई चरणों के मूल्यांकन के बाद देश के केवल आठ राज्यों की झांकियों को चयनित किया गया है, जिनमें उत्तराखंड की झांकी भी शामिल है। जिसमें उत्तराखंड के 14 लोक कलाकारों का दल परेड के दौरान राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति देगा।

Exit mobile version