Site icon Khabribox

Nations League 2025: पुर्तगाल ने रचा इतिहास, रोमांचक मुकाबले में स्पेन को हराकर बना नेशंस लीग चैंपियन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीती तीसरी इंटरनेशनल ट्रॉफी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। म्यूनिख में यूएफा नेशंस लीग 2025 का फाइनल पुर्तगाल और स्पेन के बीच एलियांज एरेना में खेला गया। जिसमे पुर्तगाल की टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं।

पुर्तगाल ने स्पेन को हराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार यानी 08 जून को पुर्तगाल और स्पेन के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने यूएफ़ा नेशंस लीग का खिताब जीता। एक्सट्रा टाइम समाप्त होने के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा था। फिर पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने अपने पांच के पांच शॉट में स्कोर किया। जबकि स्पेन की टीम एक शॉट मिस कर गई।

जीता यह खिताब

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में तीसरी इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती है। इस जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक सके। इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2016 में यूरो कप जीता था। फिर 2019 में नेशंस लीग जीता। जिसके बाद अब 2025 में उन्होंने एक बार फिर नेशंस लीग का खिताब जीता है।

Exit mobile version