Site icon Khabribox

एक अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए चलेगा राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान

सरकार इस वर्ष एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए महीने भर का राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान शुरू करेगी। युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्लास्टिक मुक्त भारत, गांधीजी के सपनों का भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का हमारा संकल्प है।


सुरक्षित भारत के मंत्र को प्रसारित करना है

श्री ठाकुर ने सभी से इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने और संकल्प से सिद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करने को कहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह विश्‍व का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान होगा जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 75 लाख टन से अधिक कचरा, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा जिसे अपशिष्ट से धन सृजन के एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत, सुरक्षित भारत के मंत्र को प्रसारित करना है।

Exit mobile version