Site icon Khabribox

आज 02 जून को समाप्त हो रहा है नौतपा, जानें इसके बारे में

आज 02 जून 2025 है। आज नौतपा समाप्त हो रहा है। मई और जून के महीने में नौतपा शुरू हो जाती है। नौतपा जिसे तपन काल भी कहा जाता है, एक अवधि है जब तापमान बहुत बढ़ जाता है। इस बार यह अवधि 25 मई से शुरू होकर 02 जून तक चली है। नवतपा, जो रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से शुरू होता है। यह नौ दिनों की अवधि है जब गर्मी सबसे अधिक होती है, और इसका समापन तब होता है जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं।

नौतपा में पड़ती है तेज गर्मी

नौतपा 9 दिन की वह अवधि होती है जब धरती का तापमान सबसे अधिक होता है। अबकी बार नौतपा 25 मई शुरू होगा और जून को समाप्‍त होगा। 9 दिन की अवधि में सूरज की गर्मी झुलसा देने वाली होगी। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा की शुरुआत होती है और जब मृगशिरा नक्षत्र में आ जाता है तो नौतपा समाप्‍त होता है।

झुलसा देने वाली होती है गर्मी

नौतपा यानि कि नौ दिन की तपिश है। जो तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस साल सूर्य ने 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। 15 दिन तक इस नक्षत्र में रहने के बाद सूर्य 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र में चल जाएंगे। यानी कि कुल 15 दिन की यह अवधि धरती को झुलसा देने वाली होगी। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है।

Exit mobile version