Site icon Khabribox

NCERT अब बनेगी ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब बदल जाएगा उच्च शिक्षा का स्वरूप

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

लिया यह बड़ा फैसला

जिसमें NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UGC की सिफारिशों के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस जारी नोटिफिकेशन से अब NCERT स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के स्वरूप में आ गया है। साथ ही अब NCERT और उसके सभी 7 क्षेत्रीय संस्थान (जैसे अजमेर, भोपाल, मैसूर आदि) अन्य यूनिवर्सिटीज पर निर्भर रहने के बजाय खुद अपनी डिग्री और नए कोर्स शुरू कर सकेंगे।

यह आएंगे दायरें में

नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए अब इन्हें दूसरी यूनिवर्सिटी से अनुमति नहीं लेनी होगी। NCERT को अब NIRF रैंकिंग में भाग लेना होगा और NAAC से मान्यता लेनी होगी। साथ ही यह संस्थान किसी भी तरह की व्यावसायिक (लाभ कमाने वाली) गतिविधि में शामिल नहीं होगा। अब यहाँ ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) जैसी आधुनिक प्रणालियाँ लागू की जाएंगी। दिल्ली मुख्यालय के अलावा अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, शिलांग के क्षेत्रीय संस्थान और भोपाल का वोकेशनल इंस्टीट्यूट अब सीधे इसके दायरे में आएंगे।

Exit mobile version