Site icon Khabribox

NCERT की खास पहल, कक्षा 6 से 8 तक की साइंस की किताबों में जोड़ें आयुर्वेद से जुड़े चैप्टर्स, विद्यार्थियों को मिलेगा यह लाभ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में खास कदम उठाया गया है। इसके तहत कक्षा 6 से 8 तक की साइंस की किताबों में चैप्टरों में बदलाव किया गया है।

खास बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 6 से 8 तक की साइंस की किताबों में आयुर्वेद से जुड़े चैप्टर्स को शामिल किया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही इस पहल से छात्रों को साइंस के साथ-साथ हेल्थ, पोषण और पर्यावरण संतुलन को भारतीय दृष्टिकोण से समझने का मौका मिलेगा।

जोड़े यह चैप्टर

जिसमें कक्षा 6 की साइंस किताब में आयुर्वेद के 20 गुणों जैसे मूल सिद्धांत जोड़े गए हैं। इसके अलावा कक्षा 8 में आयुर्वेद शरीर, मन और पर्यावरण का संतुलन शीर्षक से नया चैप्टर जोड़ा गया है।

Exit mobile version