Site icon Khabribox

NEET री-एग्जाम: परीक्षा को लेकर सरकार सख्त, MBBS छात्रों की छुट्टियां रद्द, 22 लाख उम्मीदवारों की परीक्षा के लिए NMC का ‘हाई अलर्ट’


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में 21 जून को NEET (UG) री-एग्जाम होने वाला है।

जारी की एडवाइजरी

जिसको पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NMC ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एक नई एडवाइजरी जारी कर देश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के MBBS व अन्य मेडिकल छात्रों की 20 और 21 जून की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही NMC के सख्त आदेश के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने तक सभी मेडिकल छात्र अपने कॉलेज कैंपस के अंदर ही रहेंगे। इस दौरान कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। छात्रों को केवल बेहद गंभीर या इमरजेंसी स्थिति में ही कैंपस से बाहर जाने की अनुमति (छुट्टी) दी जाएगी।

दिए जरूरी निर्देश

​रिपोर्ट्स के मुताबिक NMC के मुताबिक पूर्व में कुछ मेडिकल छात्रों के परीक्षाओं से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के मामले सामने आए हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे इन दो दिनों में कैंपस के भीतर निगरानी बढ़ा दें और छात्रों की आवाजाही पर पैनी नजर रखें। संस्थानों से कहा गया है कि वे अपने छात्रों को परीक्षा से जुड़ी किसी भी अनुचित गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दें।

Exit mobile version