Site icon Khabribox

नीट यूजी (NEET-UG) परीक्षा में होगा बदलाव, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के हित में कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं रद्द हुई नीट परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसके माध्यम से उन्होंने घोषणा की है कि रद्द हुई नीट परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, भविष्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अगले साल से यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन (CBT मोड) कराने का निर्णय लिया गया है।

जून में होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा में छात्रों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। नई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उनकी पुरानी फीस वापस की जाएगी और री-एग्जाम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्रों को अपना परीक्षा केंद्र (शहर) चुनने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा।‌ छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है। अब पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा।

Exit mobile version