Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 83 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में आज रविवार को आयोजित नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जनपद के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 421 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 83 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा का आयोजन

इस परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं गोपनीयता संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया गया तथा उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित सुरक्षित स्थल पर नियमानुसार जमा कराया गया।

Exit mobile version