Site icon Khabribox

नेपाल के पर्वतारोही शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार अपने होसलों से फतह किया माउंट एवरेस्ट


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाल के पर्वतारोही ने शेरपा ने एक बार फिर कमाल किया है और एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है।

30 वीं बार अपने होसलों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया। उन्होंने 30 वीं बार अपने होसलों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। कामी रीता शेरपा ने बीते कल बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर नया इतिहास रच दिया है। शेरपा ने पहली बार 1994 में 24 साल की उम्र में खतरनाक चोटी पर चढ़ाई की। जिसके बाद उनका नाम दुनिया के बेस्ट पर्वतारोहियों गाइड की लिस्ट में शुमार हो गया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ और हिमालयी चोटियों पर भी झंडा फहराया है।

बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय शेरपा पर्वतारोही और गाइड है।‌ पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 7:49 बजे 8,849 मीटर की चोटी पर अपना कदम रखा था। कामी रीता शेरपा ने महज 10 दिन पहले यानी 12 मई को भी 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। थामे गांव के 54 साल के पर्वतारोहण दिग्गज 8,848.86-मीटर (29,032-फुट) शिखर पर पहुंचे थे। जिस पर उन्होंने हिमालय पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। इस सफलता पर उन्हें दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं।

Exit mobile version