Site icon Khabribox

अगले महीने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे भारत यात्रा, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पहली से तीन अप्रैल तक भारत यात्रा पर रहेंगे। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री देउबा दो अप्रैल को मुलाकात करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री का वाराणसी जाने का भी कार्यक्रम है। पिछले वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

इससे पहले भी किया दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने चार कार्यकालों में से प्रत्येक में उन्‍होंने भारत का दौरा किया। प्रधानमंत्री के रूप में वह इससे पहले 2017 में भारत आए थे।

दोनों देशों के बीच समय-समय पर उच्च स्तरीय यात्राओं की परंपरा रही है

सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच समय-समय पर उच्च स्तरीय यात्राओं की परंपरा रही है। इनसे दोनों पक्षों को विकास और आर्थिक साझेदारी, व्यापार, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, बिजली, संपर्क, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और आपसी हित के अन्य मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है।

Exit mobile version