Site icon Khabribox

चाचा को फंसाने के लिए भतीजे ने रची साजिश, पीएम नरेंद्र मोदी को व्हाट्सएप कॉल पर दी यह धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बिहार यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया‌।

मोबाइल से दी थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद इस मामले पर तुरंत जांच शुरू की गई। यह कॉल सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को प्राप्त हुआ था। जब जांच की गई तो पता चला कि यह कॉल बिहार के भागलपुर जिले से किया गया था।‌ जिस पर भटकलपुर के एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि जैसे ही धमकी की सूचना मिली। उसके बाद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक विशेष टीम गठित की और जांच की। जिसमे तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि धमकी भरा कॉल जिस नंबर से किया गया था। वह मोबाइल नंबर सुलतानगंज निवासी 71 वर्षीय मन्टू चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड था।

अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस ने मन्टू चौधरी से पूछताछ की, तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके भतीजे समीर कुमार रंजन ने फंसाया है‌। पुलिस जांच में पता चला कि समीर और उनके चाचा के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसके बाद समीर से पूछताछ की गई। जिसमे उसने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने जानबूझकर चाचा का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर धमकी दी थी ताकि उन्हें फंसाया जा सके। अभियुक्त को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version