Site icon Khabribox

भारत में तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धि, बिना किसी सुई, खून या लैब टेस्ट के सिर्फ कुछ सैकेंड में मिलेगी आपको ब्लड टैस्ट की जानकारी, जानें कैसे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर हैदराबाद से सामने आई है।

स्वास्थ्य से जुड़ी दे सकता है सभी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम आगे बढ़ा है। हैदराबाद स्थित नीलोफर अस्पताल ने यह किया है। इस अस्पताल ने देश का पहला AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित नॉन-इनवेसिव ब्लड टेस्ट शुरू किया है। जो बिना किसी सुई, खून या लैब टेस्ट के सिर्फ 60 सेकंड के भीतर स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी देगा।

खास ऐप तैयार

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अभिनव तकनीक हेल्थटेक स्टार्टअप Quick Vitals द्वारा विकसित की गई है। इसका नाम है “अमृत स्वस्थ भारत”। यह एक मोबाइल ऐप है। जो चेहरे की स्कैनिंग के माध्यम से ब्लड टेस्ट के परिणाम 20 से 60 सेकंड में दे देता है। वह भी बिना खून के एक बूंद के। यह शरीर की त्वचा में होने वाले प्रकाश अवशोषण के परिवर्तन को रिकॉर्ड करके कई तरह के स्वास्थ्य संकेतों को पहचान सकती है। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से रक्तचाप, ऑक्सीजन सेचुरेशन, हृदय गति, श्वसन दर,हीमोग्लोबिन, तनाव स्तर भी जानकारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Quick Vitals का दावा है कि इस ऐप को पूरी तरह भारतीय चिकित्सा डेटा संरक्षण नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है।

Exit mobile version