Site icon Khabribox

हल्द्वानी में खुलेगा नया सीजीएचएस वैलनेस सेंटर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी हरी झंडी, पूरे कुमाऊं क्षेत्र को मिलेगा लाभ

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में जल्द नया सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोला‌ जाएगा।

नया सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खुलेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हल्द्वानी में नया सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने को लेकर हरी झंडी दे दी है। कुछ दिनों पहले इस संबंध में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।

लोगों को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि जल्द ही सीजीएचएस के अपर निदेशक हल्द्वानी का निरीक्षण कर सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने की व्यवहारिकता को सुनिश्चित करेंगे।‌ कहा कि देश भर के केवल 20 शहरों में सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने के अनुमोदन में हल्द्वानी शहर में भी इस वैलनेस सेंटर को खोलने का अनुमोदन मिला है। इससे पूरे कुमाऊं क्षेत्र को लाभ होगा।

Exit mobile version