Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-बागेश्वर DCB को मिली नई कमान: मिली लटवाल बनीं निर्विरोध अध्यक्ष, डॉ. भावना जोशी चुनी गईं उपाध्यक्ष, समर्थकों में जश्न

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-बागेश्वर जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के शीर्ष पदों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। जिसमें बैंक अध्यक्ष (चेयरमैन) पद पर मिली लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर डॉ. भावना जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

निर्विरोध निर्वाचन

आज शनिवार को दोनों पदों के लिए केवल एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर उनके निर्वाचन की घोषणा की। शनिवार को अल्मोड़ा स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। चेयरमैन पद के लिए मिली लटवाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके मुकाबले किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने और जांच में उनका पर्चा वैध पाए जाने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर भी डॉ. भावना जोशी के खिलाफ कोई अन्य नामांकन न आने से वह भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद मिली लटवाल ने संचालक मंडल के सभी सदस्यों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

समर्थकों में खुशी की लहर

​मिली लटवाल के निर्विरोध चेयरमैन बनने की घोषणा होते ही समर्थकों और बैंक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने बैंक परिसर में फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और बधाइयां दीं।
​
रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, बिट्टू कर्नाटक, हरीश बनौला, विनीत बिष्ट, विक्रम बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, नीरज सांगा, संजय श्रीवास्तव, नवीन बिष्ट, मदन बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल और सूरज सिराड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version