Site icon Khabribox

भारत-अर्जेंटीना का नया कीर्तिमान, 35 जवानों का संयुक्त दल 7,756 मीटर ऊंचे ‘माउंट कामेट’ के लिए हुआ रवाना, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और अर्जेंटीना की सेनाओं के बीच बढ़ते सैन्य और रणनीतिक संबंधों को एक नई दिशा मिली है।

दल हुआ रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के 35 सैनिकों का एक संयुक्त पर्वतारोहण दल उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भारत की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट कामेट (7,756 मीटर) पर चढ़ाई के लिए रवाना हो गया है। बीते दिनों शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर से महानिदेशक एकीकृत प्रशिक्षण और आर्मी सर्विस कोर के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल अजय रामदेव ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान का कर रहें नेतृत्व

इस अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल चिराग चटर्जी कर रहे हैं। दल‌ में कुल 35 सैनिक (25 भारतीय सेना से और 10 अर्जेंटीना की सेना से) है। जिसमें लक्ष्य 7,756 मीटर ऊंची अत्यधिक चुनौतीपूर्ण ‘माउंट कामेट’ चोटी पर तिरंगा और अर्जेंटीना का ध्वज फहराना है। भारत और अर्जेंटीना की सेनाओं के बीच यह तीसरा संयुक्त पर्वतारोहण अभियान है।
1. ​माउंट एकोंकागुआ (जनवरी 2025): अर्जेंटीना में स्थित इस चोटी पर पहला सफल अभियान।
2. ​माउंट कुन (अगस्त 2025): लद्दाख स्थित 7,077 मीटर ऊंची चोटी पर दूसरा सफल आरोहण।
3. ​माउंट कामेट (वर्तमान अभियान): सैन्य-से-सैन्य सहयोग और पेशेवर संबंधों की नई कड़ी।

Exit mobile version