Site icon Khabribox

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर बना नया कीर्तिमान: दो माह में ही टूटे पिछले साल के रिकॉर्ड, पंहुचे इतने हजार से अधिक श्रद्धालु

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित पवित्र आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा ने इस वर्ष नये रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।
​दो माह में ही 50 हजार से ज्यादा का आंकड़ा

​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यात्रा शुरू होने के मात्र दो महीनों के भीतर 52,250 से अधिक श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष 2025 के पूरे यात्रा सीजन में आए 36,456 श्रद्धालुओं की कुल संख्या से भी काफी अधिक है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2023 के दौरे के बाद मिली राष्ट्रीय पहचान और राज्य सरकार द्वारा आधारभूत ढांचे में किए गए निवेश ने आदि कैलाश क्षेत्र को सीमांत उत्तराखंड का एक प्रमुख आर्थिक और धार्मिक केंद्र बना दिया है।

Exit mobile version