देशभर में रविवार, 27 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।
पेट्रोल- डीजल के दामों में आज भी नहीं हुई बढ़ोत्तरी–
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने रविवार 27 फरवरी 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव हुए आज 116 दिन हो गए हैं। भारत में 116 दिनों से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं।
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।