Site icon Khabribox

उत्तराखंड पंहुचे प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हुआ भव्य स्वागत, आज संभालेंगे कार्यभार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

किया भव्य स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। उनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय देहरादून तक जगह-जगह स्वागत किया गया। आज वह अपना कार्यभार संभालेंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन,तिलक राज बेहड़ के अलावा तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version