Site icon Khabribox

अभिनेता सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली थी जान से मारने की धमकी

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है । धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा में इजाफा का फैसला लिया है ।

रविवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई ।  जिसके बाद गृह मंत्रालय ने अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कहा है। चिट्ठी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस वजह से बढ़ाई गई सुरक्षा

कहा जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई  का अगला निशाना सलमान खान हो सकते हैं। इससे पहले भी सलमान लॉरेंस के निशाने पर रह चुके हैं, हालांकि, तब उसका प्लान पुलिस की सतर्कता के चलते नाकामयाब रहा था। लेकिन इस बार मूसेवाला की मौत को देखते हुए एक्टर की सुरक्षा को  बढ़ा दिया गया है।

Exit mobile version