44 वीं वाहिनी आईटीबीपी बेलगांव के इंस्पेक्टर जगजीवन ऐठानी को स्कूली छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
बच्चों ने दिलाया जोश-
इस दौरान बच्चों ने जोश दिलाया और कहा कि आप सभी के त्याग से हम चैन की नींद सोते है। आपके साथ रक्षाबन्धन पर्व मनाकर हम गौरवान्वित हो रहे हैं।

स्कूली छात्राओं के साथ मनाई राखी-
इंस्पेक्टर जगजीवन ऐठानी घर से दूर सीमा पर तैनात रहकर सभी बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया। उन्होंने सभी बहनों का उत्सावर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जागरूक भी किया।