Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: घर की छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक प्रेम-कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी-प्रेमिका ने एक न होने पर आत्महत्या का रास्ता ढ़ूढ़ा और अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा बड़ा कदम उठाया।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार यहां हरिद्वार में यहां प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी के इरादे से घर की छत से छलांग लगा दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि प्रेमी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यहां सरस्वती विहार कॉलोनी में एक प्रेमी युगल किराए का कमरा लेकर काफी समय से रह रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन जब दोनों के अफेयर की बात परिजनों को पता चली तो परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया। दोनों ने मकान के छत से कूद लगा दी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। जहां अस्पताल में युवती की मौत हो गई। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version