Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले के दस सरकारी विद्यालयों में चलेंगी स्मार्ट क्लास, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा को आधुनिक बनाने की कवायद तेज होने लगी है।

10 जिलों में चलेंगी स्मार्ट क्लास-

जिसके बाद यहां जिले के दस सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाई जाएंगी। बेसिक के छह और माध्यमिक के चार विद्यालयों के विद्यार्थी जल्द ही स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें जिले में बेसिक स्तर पर राजूहा करुली, राउप्रावि मल्ला गोलना, राउप्रावि अमतौड़ा, राउप्रावि बनेगांव, राप्रावि चमड़थल, राप्रावि ढूंगापाटली और माध्यमिक स्तर पर राइंका सानिउडियार, राइंका भटखोला, राइंका स्यांकोट और राइंका कांडा में स्मार्ट क्लास के संचालन की स्वीकृति मिली है।

Exit mobile version