Site icon Khabribox

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा बोल्डर, कई घंटे बंद रहा मार्ग

गरमपानी (नैनीताल) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान चोपड़ा में पत्थर और बोल्डर गिर गये। जिससे भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को साढ़े छह घंटे बंद रहा।

रात को खोला मार्ग-

इससे यातायात बंद रहा और यात्रियों को परेशानी हुई। जिसके बाद हाईवे दोपहर दो बजे बंद हो गया था। पोकलैंड मशीन की मदद से शाम साढ़े चार बजे बोल्डर को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन भारी मलबे के कारण मार्ग नहीं खुल पाया। इसके बाद भी प्रयास जारी रहे। शाम साढ़े आठ बजे मार्ग खोला गया। जिसके बाद वाहन गये।

Exit mobile version