March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: 11 साल के बच्चें पर ततैयों ने किया हमला, रास्ता बंद होने से नहीं मिल सका इलाज, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चंपावत में एक बच्चें पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे बच्चें की मौत हो गई।

बच्चें की मौत पर परिवार में मचा कोहराम-

जानकारी के अनुसार 11 साल का रितिक पुत्र सुरेश चंद्र थ्वाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। शाम करीब पांच बजे अपने कुछ साथियों के साथ घर में खेल रहा था। इसी बीच ततैयों के झुंड ने रितिक पर हमला कर दिया। जिस पर रितिक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रितिक की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। परिजन रितिक को लेकर निकल पड़े। इस बीच टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वालां में मलबा आने से बंद हो गया। तब परिजन बच्चे को लोहाघाट अस्पताल वापस ले आए। जहां रितिक ने दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।