Site icon Khabribox

FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को किया सस्पेंड, इस वजह से उठाया कदम

स्पोट्स जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

AIFF निलंबित-

विश्व फुटबाल संचालन संस्था (FIFA) ने सोमवार देर रात भारत के राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया है। फीफा ने तीसरे पक्ष के अनुचित हस्तक्षेप के कारण और नियमों के उल्लंघन के चलते यह फैसला लिया। जिसके बाद AIFF के निलंबित होने का असर भारत में होने वाले महिलाओं के अंडर-17 वर्ल्ड कप पर भी पड़ा है। वो भी अब निलंबित हो चुका है। दरअसल अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर के बीच होना था।

फीफा ने इस वजह से लिया निर्णय-

इस संबंध में फीफा ने कहा कि निलंबन तत्काल प्रभाव से है और यह “फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन” करने के चलते किया गया है। फीफा ने कहा कि एक बार एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के आदेश के निरस्त होने और एआईएफएफ प्रशासन एआईएफएफ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा। फीफा ने एआईएफएफ को अगस्त महीने की शुरुआत में ही थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप को लेकर सस्पेंशन की चेतावनी दी थी। लेकिन अब उसने बयान में बताया कि सभी की सहमति के बाद सस्पेंशन का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version